Pakur News: भाजपा ने किया बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग


ग्राम समाचार, पाकुड़। 2 मई को पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आई किन्तु  पश्चिम बंगाल नतीजे के बाद जो घटनाएं देखने और सुनने को मिली इससे सभी हतप्रभ  है । आजाद भारत में चुनाव नतीजे के बाद बंगाल में टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं और गुंडों के द्वारा सरेआम  घर में घुस कर दिनदहाड़े दुकान लूट पाट करना,आग लगाना, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय  में तोड़फोड़ कर आगजनी करना , कार्यकर्ताओं सरेआम  हत्या किया जा रहा है। ।इसकी  भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है  और राष्ट्र पति शासन लगने की मांग करती है।। बुधवार को झारखंड प्रदेश  के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार  पाकुड़ भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे के निर्देशानुसार पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा  विरोध प्रदर्शन किया गया। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया गया। कार्यक्रम में  भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ,भाजपा के जिला के उपाध्यक्ष अमृत पांडे ने उक्त बातें संयुक्त रूप से कहीं।मौके पर भाजपा नगर के महामंत्री सोहन मंडल , महामंत्री पार्थ रक्षित नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल नगर मंत्री मोहन सरकार नगर कोषाध्यक्ष राजा साह युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री विवेक बर्मन आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें