Pakur News: आपसी विवाद में हुई फायरिंग दो की गई जान एक गंभीर रूप से घायल.


ग्राम समाचार, पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी गांव में दो गुटों के आपसी विवाद में चली गोलियां, जिसमें एक 13 साल का मासूम लड़का सहित एक पुलिस जवान की मौत तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरजू केवट आम का पेड़ में पत्थर मार कर आम तोड़ रहा था उस दरमियान पत्थर बास्की केवट का घर में गिर गया और टाली टूट गया।बास्की केवट द्वारा विरोध करने पर दिनों पक्षों में गाली- गलौज होने लगा। गाली गलौज होते होते विवाद इतना बड़ गया की बिरजू केवट के पक्ष में भाई रंजन केवट, लखीचंद केवट सहित अन्य लोगों ने मिलकर बास्की केवट और पिंकी देवी को घसीट कर घर से बाहर किया एवं मारने लगा अपने मां पिताजी को मारते देख 13 साल का बास्की केवट का बेटा मनु केवट बीच में घुसकर बचाव करने लगा इतना में ही बिरजू केवट दौड़े-दौड़े घर गया और बंदूक निकाल कर मनु केवट के सीने में आर पार कर दिया।इसी दरमियान दोनों पक्षों के बीच छीना झपटी के कारण एक गोली बिरजू केवट के सीना में लग गया और घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत,एएसआई पप्पू चौधरी सहित पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचकर मामले की तहकीकात किया, इसके बाद दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया, दूसरा बिरजू केवट को सदर अस्पताल पाकुड़ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मनु केवट 13 एवं बिरजू केवट 35 दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना में पूरी तरह से घायल बास्की केवट का इलाज सीएचसी लिट्टीपाड़ा में चल रहा हैं। जानकारी के अनुसार मृतक बिरजू केवट दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में पोस्टिंग था।बीते शुक्रवार को छुट्टी में घर आया था। इधर पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। इधर गोलीकांड की घटना का खबर सुनते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल तत्परता दिखाते हुए पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया एवं दोनों पक्षों से सघन पूछताछ किया। इस संबंध में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर सघन जांच कर रही है, मामले का खुलासा बहुत जल्द होगा। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक  मणिलाल मंडल ने बताया कि सिपाही द्वारा गोली चली है कि नहीं अभी यह बोलना जल्दबाजी होगा ।यह सब अनुसंधान की विषय है ।किस ने गोली चलाई कैसे चलाई क्यों चलाई इस विषय पर अनुसंधान जारी है ।अनुसंधान के पश्चात ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें