ग्राम समाचार, पाकुड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ था। गुरुवार को भी जिले के सभी टीकाकरण स्थलों पर 18 प्लस एवं 45 प्लस लोगों को टीका लगाया गया। गुरुवार टीकाकरण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों में कुल 1452 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 18 प्लस कुल 987 लोगों को एवं 45 प्लस 465 लोगों को टीका लगाया गया। 18 प्लस लोगों में पाकुड़ प्रखंड में 441, पाकुड़िया प्रखंड में 60, हिरणपुर प्रखंड में 140, अमड़ापाड़ा प्रखंड में 106, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 120 एवं महेशपुर प्रखंड में 120 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 45 प्लस में पाकुड़ प्रखंड के 159, पाकुड़िया प्रखंड के 10 हिरणपुर प्रखंड के 60, अमड़ापाड़ा प्रखंड के 116, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 40 एवं महेशपुर प्रखंड के 80 लोगों को टीका दिया गया।
Pakur News: गुरुवार को जिले में 1452 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका.

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें