Mohnabank News: स्वयं सेवक ने रंगोली बनाकर कोविड के प्रति किया जागरूक

ग्राम समाचार मोहनाबांक:


                                                             

जहां आज पूरा देश महामारी से जूझ रही है सभी लोग अपने बचाव में लगे हुए है, वही़ंं नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपराजिता यादव के द्वारा तरह तरह से जागरूकता की गूंज फैलाई जा रही हैl इसी क्रम में शुक्रवार को जिला युवा अधिकारी अभिषेक मंडल के  निर्देशानुसार  अपराजिता यादव के द्वारा नाला प्रखंड के मोहजोड़ी गाँव में  आकर्षक ढंग से रंगोली बनाकर कोविड 19 के प्रति लोगों को जागरूक कियाl उसने  लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने घर में ही रहे। ओर जब भी बाहर निकले तो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के सूत्र को ध्यान अवश्य रखें।बताते चले कि अपराजिता यादव के द्वारा अपने जान की परवाह किए बिना लोगो की सेवा किए जा रहे हैl वे हर पल लोगो को जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैl उसके द्वारा कहीं दीवाल लेखन किया जा रहा है तो कही पोस्टर चिपका कर जागरूक किया जा रहा है। मौके पर उसने युवाओं को आतंकवाद दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे मजबूत और शक्तिशाली शक्ति होती है  इसलिए यदि हमारे देश को कभी कोई आतंकवाद चोट पहुंचाई तो हमे पीछे नहीं हटना चाहिए बल्कि डट कर मुकाबला करना चाहिए,अपराजिता यादव ने अपने चंद बातो से युवाओं के मन में देशभक्ति की नया प्रेम भर दिया।

    - राजकिशोर यादव, ग्राम समाचार मोहनाबांक (जामताड़ा)


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: