Jamtara: मिहिजाम के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को पितृ शौक, खैरा पंचायत अध्यक्ष को मातृशौक

ग्राम समाचार जामताड़ा:

नगर पंचायत मिहिजाम के पूर्व अध्यक्ष बालमुकूद रविदास के पिता चिरेकाकर्मी रामचंद्र दास का निधन मंगलवार की सुबह कुर्मीपाड़ा रामूखटाल स्थित निवास स्थान पर हो गया। वे लगभग 59 वर्ष के थे। मंगलवार को चित्तरंजन के बर्निंग घाट पर उनके बड़े बेटे शंभू रविदास ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी, वार्ड पार्षदों सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित थे। खैरा पंचायत की मुखिया को मातृशोक  बिन्दापाथर। नाला प्रखंडन्तर्गत खैरा पंचायत के मुखिया आलोकी सोरेन की मां सूरजमणी सोरेन (उम्र-90 वर्ष) की मंगलवार को निधन हो गया। मालूम हो कि मृतका सूरजमणी सोरेन लंबे समय से बीमार थी। उनके निधन से खैरा पंचायत के मुखिया समेत उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पड़ोसियों के दुख दर्द में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। उनके निधन से खैरा पंचायत सचिव रविन्द्र सिंह, राजकुमार यादव,तुषार सिन्हा,सुभाष यादव, नरेश यादव, उत्तम यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

                          -विवेक आनंद, ग्राम समाचार जामताड़ा.

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें