ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उपविकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव के द्वारा सुंदरपहाड़ी CHC का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान CHC में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ केंद्रों में जो कमियां पाई गई उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उप विकास आयुक्त द्वारा वैक्सीनेशन एवं सैंपलिग कार्यों का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण एवं सैंपलिग कार्य को सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 10 बेड के कोविड केयर सेंटर के लिए कमरे चिन्हित कर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा MTC सेंटर में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जानकारी भी इस दौरान प्राप्त की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी विजय कुमार मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Godda News: सुंदर पहाड़ी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें