GODDA NEWS: VIDEO- बोआरीजोर थाना क्षेत्र कमलदूरी गांव के बयहार में अधेड़ की गोली मार कर हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली पंचायत के कमलदुरी गांव के बयहार में मंगलवार की देर रात्री अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।


सूचना मिलते ही बोआरीजोर और ललमटिया थाना के पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।जहां घटनास्थल से पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया है। बोआरीजोर थाना प्रभारी नारायण तूबीत ने जानकारी दिया कि रात्री में विवाह कार्यक्रम से होपोन टुडू वापस घर लौट रहे थे। जहां रास्ते में कमलदुरी बयहार में घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के धमनी गांव के निवासी होपोन टुडू के पुत्र लखीराम टुडू 60 वर्षीय के रूप में हुई है। बताई जा रही है कि मृतक होपोन टुडे रामबाबा का भी कार्य करते थे। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं प्रभारी नारायण तुबिद ने कहा हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाई है।पुलिस जांच में जुटी हुई है बहुत जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

                                -ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें