Godda News: 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा गोड्डा ऑक्सीजन बैंक



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गोड्डा संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के व्यक्तिगत फंड से गोड्डा में संचालित होने वाले ऑक्सीजन बैंक में आज 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की पहली खेप सफलतापूर्वक पहुंच चुकी है|भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने बताया की कुल 5 की संख्या में जंबो आक्सीजन सिलेंडर आज गोड्डा पहुँच गया है जिसमें से तीन महगामा इoसीoएलo हास्पीटल को भेजा गया एवं 2 गोड्डा सदर के  लिये रखा गया है। मौके पर नगर अध्यक्ष गप्पू सिन्हा एवं ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया मौजूद थे। मालूम हो कि सांसद के सहयोग से एक सप्ताह के अंदर और 50 ऑक्सीजन सिलेंडर गोड्डा भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हो जायेंगे। जिसका संचालन भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा। सांसद ने गोड्डा लोकसभा के लोगों को आक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी एवं आवश्यकता पड़ने पर और भी आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाया जायेगा। सांसद श्री दुबे के इस कार्यो की सराहना चारों और लोगों द्वारा की जा रही है|

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें