ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व में कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा आदेश के अनुसार प्रखंड स्तरीय प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर जीविका संकुल द्वारा बनाए गए मास्क वितरित किया जा रहा है। जिसमें चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विकास मित्र, आवास सहायक, वार्ड सदस्य, के हाथों प्रत्येक परिवार को 6 की संख्या में मास्क दिया जा रहा है। जिससे इस कोरोना महामारी के समय लोग उपयोग कर संक्रमण से निजात पाने में कामयाब हो सके। लेकिन विभागीय स्तर से सिर्फ चांदन प्रखंड में मास्क वितरण में खानापूर्ति ही किया जा रहा है।
एक ओर जहां हर घरों तक मास्क वितरण कराना है वहीं कुसुम जोरी पंचायत के 10 नंबर वार्ड में आज तक मास्क वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में चांदन नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मास्क वितरण के संबंधित हमें कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन दुर्गाशंकर से अवगत होकर जानकारी प्राप्त करें। तभी ग्रामीणों के द्वारा चांदन वीडियो से पूछे जाने पर बताया गया कि मास्क तैयारी में कमी होने के कारण वितरण नहीं हो सका है। जिन गांव में अभी तक मास्क वितरण नहीं किया गया है, वैसे गांव को चिन्हित कर वार्ड सदस्य के द्वारा अतिसिघ्र वितरण किया जाएगा।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें