Chandan News: अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की गई जान

ग्राम समाचार,चांदन, (बांका) प्रखंड क्षेत्र के करुआ पत्थर के समीप चांदन देवघर मुख्य सड़क किनारे अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध का शव बरामदगी का मामला प्रकाश में आया। बताते चलें कि, 23 मई 2021 सुबह 6:30 बजे के करीब चांदन देवघर मुख्य सड़क किनारे करूआ पत्थर के पास तुरी टोला निवासी नुनेश्वर तुरी चांदन प्रखंड क्षेत्र के ब्याही 

मोड़ से अपने कॉलोनी स्थित घर जा रहा था। इसी क्रम में चांदन देवघर मुख्य सड़क किनारे अज्ञात वाहनों के द्वारा ठोकर मार कर वाहन भागने में सफल रहा। हो हल्ला सुनकर जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक नुनेश्वर तुरी की मौत हो चुकी थी। जिसे देख ग्रामीणों की सूचना पर 

चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार की निर्देश पर अवर निरीक्षक मुखराम सिंह दल बल के साथ पहुंचकर मृत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि, कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा एवं अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें