ग्राम समाचार बौंसी,बांका।
साल 2021 कुल 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे, पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा। 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण
26 मई को है, ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। हमारे देश में किसी भी ग्रहण के 9 घंटे पहले से ही सूतक काल माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम करने की सलाह नहीं दी जाती है। 26 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में उपच्छाया ग्रहण की तरह दिखेगा, जिसके चलते सूतक काल
मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के मुताबिक सिर्फ उन्हीं ग्रहणों का धार्मिक महत्व होता है, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सके। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को देखने के लिए खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों की जरूरत होती है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो, साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण कुल 5 घंटे के लिए होगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें