Banka News: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

आधुनिक भारत के निर्माता 21वीं सदी के प्रणेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 30 वी पुण्यतिथि शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बांका ने की। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात गांधी चौक बांका पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के 

बीच मास्क, साबुन, सैनिटाइजर एवं खाद्य पदार्थ वितरित किया। लगभग 500 जरूरतमंद लोगों के बीच विभिन्न सामग्री वितरित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के कार्यकाल में भारत तेजी से विकास करते हुए विश्व पटल पर उभर रहा था। राजीव गांधी जी के युवा सोच ने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए तैयार किया। संचार क्रांति त्रिस्तरीय पंचायती राज युवाओं को 18 वर्ष में वोट का अधिकार दल बदल कानून जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। आज उन्हीं के कार्यों का परिणाम है। त्रिस्तरीय पंचायत के लागू होने 

से गांव में विकास की धारा वह गई और गांव भी आर्थिक रूप से समृद्ध होता चला गया। हर हाथ में मोबाइल डिजिटल इंडिया एटीएम लाकर देश को दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार किया। स्वर्गीय राजीव गांधी एक सच्चे और सादगी पसंद राजनेता थे। उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह, कोसी स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह, मनीष घोष, राघवेंद्र कुमार, सुबोध मिश्र, मनोज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें