Bandardiha News (Jamtara) :नाला में विकास की गंगा बहेगी: स्पीकर

ग्राम समाचार बंदरडीहा, जामताड़ा: नाला विस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी, जिसकी बानगी की शुरुआत हो चुकी है। करोड़ो के विकास व निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होनेवाली है। कुछ की टेंडर हो चुकी है तो कुछ प्रोसेस में है, जो बहुत जल्द टेंडर कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ये बाते झारखंड विस स्पीकर सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने एक भेंटवार्ता में कही। उहोने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के कारण विकास व निर्माण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लेकिन राज्य में बहुत जल्द विकास की गति को तेज किया जाएगा। इसके साथ उनके भी विस क्षेत्र मे विकास की गति तेज होगी।

स्पीकर महतो ने कहा कि नाला विस क्षेत्र के मोहनाबाक से लेकर नाला तक 35 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण सड़क बनेगी, जिसकी टेंडर हो चुकी है। पथ निर्माण विभाग से सड़क का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही फतेहपुर प्रखंड स्थित स्टेट हाईवे और कैरबोनि मिशन के बीच पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं सुल्तानपुर और जोरकुड़ी के बीच जोरिया में पल निर्माण, मोहजूड़ी और महुलबोना के बीच शीला नदी पर पुल निर्माण, चापूड़िया और मझलाड़ीह गांव तक राज्य संपोषित योजना के तहत 5 किमी सड़क निर्माण तथा कुंडहित प्रखंड के काटना और सोनचुरा गांव के बीच शिद्धेश्वर नदी में पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।

स्पीकर महतो ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर को देखते हुए उनके विस क्षेत्र में विशेष ध्यान देने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। उनके विस क्षेत्र के कुंजबोना अस्पताल में कोविड अस्पताल बनाया गया है ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का दौड़ नही लगानी पड़े। साथ ही हर प्रखंड तीन तीन कोविड सेंटर बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक निधि से कोरोना को लेकर एसी व ऑक्सीजनयुक्त सिलेंडर एम्बुलेंस दिया गया है। साथ ही उनकी निधि से वेंटीलेटर एवं कोरोना की दवा, कीट की खरीददारी के लिए राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है।

स्पीकर महतो ने कहा कि वे एक संवैधानिक पद पर रहने के कारण क्षेत्र में विशेष समय नही दे पा रहे हैं। फिर भी महीने में समय निकालकर दो तीन बार पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हैं। साथ ही फोन से भी क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को दूर करते हैं। कहा विपक्ष के लोग उनकी बदनामी के लिए बहाना ढूंढते रहते हैं। लेकिन उन्हें सफलता नही मिलती है। उनके क्षेत्र के विपक्ष के कार्यकर्ता भी उनसे संपर्क कर अपनी समस्याओं को दूर करवाते हैंl

   


 -राजकिशोर यादव, ग्राम समाचार बंदरडीहा (जामताड़ा) .


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें