विश्वविद्यालय, मीरपुर प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के लिए हितों को ध्यान में रखते हुए जब से यह विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया है तब से राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत लम्बित 24 शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों की राशि 45 लाख 83 हजार 228 रूपयें को महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक से प्राप्त कर ली गई है।
इसी क्रम में कर्मचारियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोर्पस फण्ड राशि एक करोड़ रूपयें सहित खोलने की तैयारी कर दी गई जिसमें भविष्य में यदि कोई भी कर्मचारी सेवानिवृत होता है तो उसकी जो भी सेवानिवृित लाभ होंगे, उसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की विलम्बता नही होगी। उनको इसी फण्ड से सेवानिवृति से सम्बन्धित सभी लाभ प्रदान कर दिए जाऐंगंे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने स्वागत किया। यह कार्य कुलपति महोदय प्रो. एस.के.गक्खड़ के सहयोग एवं विश्वविद्यालय की लेखा शाखा कर्मचारियों की अथक मेहनत से संभव हुआ है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें