Godda News: ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन बैंक में जमा कर दें- ऋतुराज




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी शहरवासियों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तथा दिन-प्रतिदिन आमजन इसके चपेट में आते जा रहे हैं। हाॅस्पिटल में रोज कोरोना वायरस के नये केस सामने आ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को इलाज हेतु आक्सीजन की बहुत अधिक आवश्यकता पड़ती है और आक्सीजन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन प्रयत्नशील है। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मरीजों एवं उनकी उचित इलाज हेतु आक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसी विकट परिस्थितियों में आप सभी शहरवसियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से विनम्र अपील है कि इस वैश्विक महामारी के समय जिनके पास आक्सीजन गैस सिलेंडर (Medical or Industrial) है वे अपनी-अपनी आक्सीजन गैस सिलेंडर असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, (सिविल सर्जन) गोड्डा के कार्यालय में आक्सीजन बैंक में लाकर जमा कर दें। आक्सीजन गैस सिलेंडर जमा करने हेतु मोबाईल नं0-86192-77622 एवं जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नं0- 06422-222002 पर सम्पर्क किया जा सकता है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मालिको एवं अन्य जिनके पास गैर आक्सीजन गैस सिलेंडर हैं और वे जमा नहीं करते है तो पकड़े जाने पर उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-51 से 60 तथा भा0द0वि0 की धारा-188 के तहत एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।                                                              



Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें