ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार आज दिनांक-06.04.2021 को प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के द्वारा विभिन्न प्रखंडों के शहर और बाजारों के विभिन्न चौक-चोराहों पर मास्क और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं वैसे वाहन चालकों को दण्डित किया गया जिन्होने मास्क, हेलमेट नहीं लगाया था। साथ ही ऐसे लोगों पर अर्थदण्ड लगाया गया। इस दौरान गोड्डा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हम सभी को अत्यंत सजग एवं सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर से जब भी निकले ट्रैफिक नियमों का पालन करे तथा मास्क अवश्य पहने। लोगों को जागरूक करने व मास्क पहनकर हीं घरों से बाहर निकलने की प्रवृति को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मास्क और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के अभियान संचालन का मुख्य उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनने की अनिवार्यता के प्रति सजग करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें एवं इसकी अहमियत को समझें। इसमें सभी लोगों का सहयोग आपेक्षित है।
Godda News: विभिन्न चौक चौराहों पर चला मास्क जांच अभियान

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें