Godda News: झारखंड सरकार ने कोविड-19 एडवाइजरी जारी की



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने होम आइसोलेशन एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, बदन में दर्द, थकावट, सूंघने की शक्ति का ह्रास होना, अथवा सांस लेने में कठिनाई, पेट गड़बड़ हो जाए आदि ऐसा लक्षण दिखाई पड़े अथवा किसी को इनमें से कोई भी समस्या हो तो निबंधित चिकित्सक के मार्गदर्शन में डॉक्सीसाइक्लिन 100Mg एक गोली दिन में 2 बार 5 दिन तक खाएं| लिवरमेक्टिन 12mg एक गोली रात में एक बार खाना खाने के 2 घंटे बाद 3 रात तक खाएं| पेरासिटामोल 500mg एक गोली बुखार होने पर खाएं| विटामिन सी टेबलेट 500 एमजी एक गोली दिन में एक बार एक महीना तक खाएं, जिंक टेबलेट 500Mg एशोजिंक जिंकोविट अथवा जीरकोनिया एक गोली रोज एक माह तक खाएं| विटामिन डी 2500 आईयू 1 गोली दिन में 1 बार 10 दिन तक खाएं| पेंटाप्रोजोल 40mg एक गोली दिन में एक बार खाएं| मेट्रोनिडाजोल, मेट्रोजिल 400Mg दस्त होने पर एक एक गोली दिन में तीन बार 5 दिन तक खाएं| अधिक खांसी होने पर रात में खांसी की गोली खाएं| बताया गया कि विशेष जानकारी हेतु निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें|


Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें