Chandan News:पूर्व आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की मिली जमानत से आरजेडी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

 ग्राम समाचार, चांदन।कटोरिया (बांका) जिले के कटोरिया बाजार में जश्न का माहौल देखा गया। बताते चलें कि आरजेडी की पूर्व अध्यक्ष लालू यादव दुमका झारखंड कोषागार के अभियुक्त दोषी पाए जाने के के कारण रांची जेल भेज दिया गया था जिसे तबीयत खराब रहने के कारण रांची रिम्स में ही इलाज रक्त सजा काट रहे थे जिसे देखते हुए आज हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दे दी गई। 



जमानत की खबर सुनते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया साथ में कटोरिया बाजार के आरजेडी कार्यकर्ता विकास भारती ओम प्रकाश प्रमोद विकास अमरेश चंदन मंडल यादव मनोज यादव वीरेंद्र कुमार राजीव कुमार गुलाम सरोवर और बहुत सारे राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। 



इसी क्रम में चांदन प्रखंड के पूर्व आर जे डी प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक मिठन यादव ने पुर्व आर जे डी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दुमका कोषागार से मिली जमानत पर लोगों को मिठाई खिलाकर गोरवान्वित हुए। एवं मिडिया कर्मियां के बीच बिहार सरकार की खामियां का बखान किया। जिसमें दर्जनों आर जे डी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें