ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी प्रखंड क्षेत्र के रानी गांव माधवेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मंच से श्री कृष्ण रासलीला से भक्तजन भक्ति के रस में डूब गए। वृंदावन से आए कलाकारों में श्री माधव राम मंडली के कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
वहीं मोर मोरनी नृत्य की प्रस्तुति से लोग थिरकने लगे। वहीं प्रातः काल एवं संध्या काल के पूर्व पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन की आहुति दी गई। साथ ही भारी संख्या में लोगों ने हवन कुंड साला के चारों ओर परिक्रमा लगाया एवं यज्ञ आहुति में अपनी भागीदारी दी। श्रीमद्
भागवत कथा वाचिका किशोरी साक्षी के प्रवचन एवं वैदिक मंत्र उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरण यादव, सचिव उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हलदर सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम साह आदि थे। यजमान के रूप में मानिक प्रसाद सिंह की भूमिका रही। वहीं मेला के कार्यालय में रवि कुमार एवं दीनदयाल सिंह को नियुक्त किया गया था।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें