Bounsi News: भाजपा स्थापना दिवस को लेकर आयोजित की गई बैठक

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

भारतीय जनता पार्टी बौंसी मंडल के फागा पंचायत में भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी उपस्थित हुए। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह व बांका जिला प्रभारी लाल मोहन गुप्ता जी उपस्थित थे। भाजपा 41वे स्थापना दिवस पर संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को 

संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी वंशवाद या परिवारवाद की राजनीति नहीं करती बल्कि, राष्ट्र के समृद्ध हो समाज में बैठे अंतिम वर्ग के लोगों को कैसे हर तरह की सुविधाएं प्रदान हो इसके लिए दिन रात मेहनत करती है, ऐसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को मैं आज इस पुनीत अवसर पर उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक दलगत राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक कार्यकर्ताओं का मिलाजुला बहुत बड़ा परिवार है। इन सभी कार्यकर्ताओं को मैं हृदय की गहराई से 

हार्दिक बधाई देता हूं। ज्ञात हो कि, कार्यक्रम में संगठन महामंत्री नागेंद्र जी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, स्वागत के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने बुके और मोमेंटो देकर स्वागत किया। सभी बूथ अध्यक्षों ने भी संगठन महामंत्री जी का माला पहना कर स्वागत किया। मंदार क्षेत्र के पौराणिक संथाली नृत्य के द्वारा उनका स्वागत किया गया। वही जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने नागेंद्र जी को माला एवं अंग वस्त्र देकर उनको सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन विक्की मिश्रा ने किया। मौके पर रामाशंकर 

सिन्हा,दिगंबर यादव,मृगेंद्र सिंह ,रिपुसूदन सिंह ,मीडिया प्रभारी निर्मल झा, राजेंद्र सिन्हा ,भवानी शंकर मिश्रा,पंकज मांझी, नवल किशोर मिश्रा ,अभिषेक कुमार ,रमन झा अंजनी सिन्हा, गणेश प्रसाद सिन्हा, देवाशीष पांडेय,साकेत कुमार ,श्रीकांत यादव,मनमीत कुमार, अशोक मिश्रा,महेश पासवान,रमेश यादव, गोपाल कृष्ण ठाकुर, प्रमोद कुमार राय, मदन दास, सोनी दुबे,योगेश मिश्रा, मनोज दास, सुनील दास,वीरेंद्र कुमार झुनकी,मनी गुप्ता, पूरनलाल टूडू ,महादेव शर्मा ,दिनेश यादव, रणजीत सिंह ,गंगाराम मुर्मू,विशाल विक्की, अरविंद यादव ,जर्मन बेसरा आदि मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें