ग्राम समाचार बौंसी बांका।
बौंसी प्रखंड क्षेत्र स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में रविवार को त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का तृतीय दिवस में वंदना सह प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सह गंगा समग्र अभियान के क्षेत्रीय प्रमुख रमाशंकर सिन्हा, आनंद राम ढाढंनिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा, रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश नंदन, विद्यालय समिति के सचिव
राजीव सिंह, सदस्य संजीव पाठक और प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री अनंत कुमार सिन्हा के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से चर्चा की गयी। रमाशंकर सिन्हा ने विद्या भारती के मूल उद्देश्य पर मार्गदर्शन किया। वहीं एकादश सत्र में खयाली सिंह, संगठन मंत्री, उत्तर पूर्व क्षेत्र तथा भारतीय शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।
स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य डॉ ऋषिकेश सिन्हा के द्वारा अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर आगंतुक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ऋषिकेश सिन्हा ने कहा कि, सर्वांगीण विकास के लिए सरस्वती विद्या मंदिर काफी सहायक सिद्ध होता है। यहां भैया बहनों का पठन-पाठन संस्कारक्षम वातावरण में होता है। वहीं राजेश नंदन ने विद्या भारती
के केन्द्रीय आधारभूत विषय पर उद्बोधन किया। आज के सभी सत्रों में पुनसिया संकुल के सभी विद्यालयों के समस्त आचार्य बंधु भगिनी एवं प्रधानाचार्यों की गरिमामय उपस्थिति रही एवं सभी आचार्य बंधुओं भगिनी की सहभागिता रही।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें