भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के जिला रेवाड़ी के प्रधान समय सिंह के अनुसार आज कोसली ब्लाक के ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार की अगुवाई में रोहड़ाई मोड़ पर संगठन के पदाधिकारियों की किसानों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल से सरकारी मंडियों में एम एस पी पर गेंहू फसल क्रय करने के फैसले पर विस्तार से विस्तृत विचार विमर्श किया ।
रेवाड़ी जिले की तीन कृषि मंडियों में गेंहू फसल की एम एस पी पर सुचारू रूप से खरीद की व्यवस्था बने रहने के लिए भारतीय किसान यूनियन(चढूनी)संगठन के तीनों मंडियों के प्रभारी नियुक्त किये गए । बावल मंडी के बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर, कोसली मंडी के कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार एवम रेवाड़ी मंडी के लिए स्वयं समय सिंह जिला प्रधान, जिला युवा प्रधान कमल यादव,जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर एवम उमेश यादव को किसानों के गेंहू को बिना किसी परेशानी के खरीदे जाने का कामकाज देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।रेवाड़ी के किसान भवन में संगठन का रेवाड़ी टीम का एक ना एक प्रतिनिधि सुबह से साय तक हमेशा उपलब्ध रहेगा,जो किसानों को मंडी में होने वाली किसी भी परेशानी/कठिनाई के निस्तारण में अपना सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। आज की बैठक में जिला प्रधान समय सिंह, उप प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार, पूर्व सैनिक किसान दीपचंद किशनगढ़, बलवान सिंह पूर्व सरपंच रौझुवास, चेयरमैन महावीर सिंह, राजपाल नांगलिया, नरेंद्र सिंह व बलवान सिंह रोहड़ाई आदि किसान सदस्य मौजूद रहे । मंडियों में आने वाले सभी किसान भाइयों से अपील है कि किसी भी तरह की होने वाली कठिनाई के लिए आप नामित मंडी प्रभारियों से तुरंत संपर्क कर सकते है ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें