Rewari News : एशियन योग प्रतियोगिता के लिए आईजीयू के दो खिलाडि़यों का हुआ चयन

इन्दिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के योग विभाग के छात्र सचेत एवं राहुल ने 33 वीं राष्ट्रीय पारम्परिक योगासन प्रतियोगिता जो दिनांक 05-07 मार्च, 2021 को दुर्गापुर पश्चिम बुडवान, पश्चिम बंगाल में आयोजित हुई थी, उसमें उन्होंने पांचवा स्थान प्राप्त करकेे विश्वविद्यालय का मान व गौरव बढ़ाया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोे. एस.के.गक्खड़ ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि  इस विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है, यह इस बात को चरितार्थ करता है कि योग विभाग के छात्र निरन्तर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहे। 



खेल निदेशक डॉ. सुरजीत सिंह डबास ने इस उपलब्धि के लिए छात्र को बधाई दी और कहा ये खिलाड़ी एशियन योग प्रतियोगिता जो आगामी माह नेपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में आईजीयू को प्रतिनिधित्व करेंगें। इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, प्रो. एस.एस.चाहर, योग विभाग के धर्मवीर, अमित, कोच देवेन्द्र ढ़ाका आदि ने उनका भविष्य में सफलता की कामना की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें