Rewari News : भारती इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

दुनियाभर में आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्यार दिखाने के साथ उनके त्याग और जज्बे को सलाम करने का खास मौका होता है। महिलाओं के संघर्ष, तपस्या और बलिदान को याद करने के लिए 8 मार्च का दिन सबसे अहम माना जाता है। आज रेवाड़ी-बूढ़पुर रोड स्थित भारती इंटरनेशनल स्कूल द्वाराअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।



इस अवसर पर मुख्यातिथि पहुंची मंजीत यादव ने कहा की आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। बस महिलाओं को घर से बाहर निकलकर कुछ बनने की आज़ादी में उन्हें उनके परिवार का साथ चाहिए जो एक परिवार अपनी बेटी को दे सकता है। उन्होंने कहा की महिला की सफ़लता के पीछे एक महिला का योगदान होता है। जो उन्हें मिलना चाहिए ताकि बेटी की सफ़लता में परिवार की सफ़लता बने। 


इस अवसर पर स्कूल संचालक पवन भारद्वाज ने कहा की वह पहली बार विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर उनके सपनों को पंख लगाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा ग़रीबी के चलते कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए वह आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह प्रण लेते है की ग़रीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क अपने विद्यालय में शिक्षा प्रदान करेंगे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें