Pathargama News: अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर खाक





ग्राम समाचार, पथरगामा:-  थाना क्षेत्र के माछीटाड़ ग्राम पंचायत स्थित कासियातरी गांव के रमड़ू टोला के दो घरों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से रामलाल मुर्मू एवं मंटू मुर्मू के घर जलकर खाक हो गया|  पीड़ित रामलाल मुर्मू ने बताया कि शादी के घर में रिश्तेदार के यहां जाने के लिए ₹7000 नगद राशि रखा था वह भी जलकर खाक हो गया वही घर में रखे सामान आलू, चावल, गेहूं, मकई एवं सभी वर्तन और वस्त्र जल गए | जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को 50 किलो चावल, पांच कम्बल, दो तिरपाल आदि मुहैया कराया l आग लगने के बारे में बताया गया कि गांव के अधिकांश लोग गांव के बगल में लगाए जा रहे ईट के भट्टे पर कार्यरत थे| गांव से धुआं निकलता और शोर गुल की आवाज सुनकर सभी जब घर पहुंचे तो देखा कि उन दोनों का घर पीछे की तरफ से जोर से सुलग रहा है| मौके पर मुखिया राजेश सोरेन, अंचल निरीक्षक चंदेश्वरी मेहरा आदि मौजूद थे|

-:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें