Pathargama News: भाजपाईयों ने टीकाकरण में सहयोग किया





ग्राम समाचार,पथरगामा:-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान में आज पथरगामा प्रखंड के बचे शेष पंचायत गंगटाकला, परसपानी, पिपरा, बोहा, कस्तूरिया आदि पंचायतों के पंचायत भवन में पथरगामा  पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित की मौजूदगी में 60 साल के बुजुर्ग एवं महिलाओं के बीच टीकाकरण लगवाने में सहयोग किया गया| उनके साथ मंडल महामंत्री मुनीलाल भगत, संजय झा, प्रखंड कार्यसमिति सदस्य विनोद कुंवर, प्रखंड मंत्री सुबोध भगत एवं पितांबर पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अजय महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन महतो, बुद्धिनाथ महतो, रामकिशुन महतो, अनंत लाल महतो, ललन सिंह, परसपानी पंचायत के मुखिया खगेश महतो, पिपरा पंचायत के मुखिया भानु महतो, बोहा पंचायत के मुखिया आलोक दत्ता, सहित संबंधित पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण आदि मौजूद थे|

-:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें