Pathargama News: पथरगामा के सभी सैरात बंदोबस्त किया गया

 

ग्राम समाचार, पथरगामा:-  सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2021 /22 के सैरात बंदोबस्ती दैनिक द्वारीचक  फल, सब्जी बाजार एवं बारकोप सप्ताहिक हाट, बरमसिया सप्ताहिक हाट, रुपुचक सप्ताहिक हाट साथ ही पथरगामा बस एवं टैंपू स्टेंड कर वसूली को ले बंदोबस्ती किया गया।जिसमें बस टेंपो सैरात बंदोबस्त सुरक्षित राशि 52 हजार के विरुद्ध 52 हजार एक सौ बोली बोलने वाले विरेंद्र कुमार के नाम बंदोबस्त किया गया। बरमसिया हाट के लिए 51 हजार अंतिम बोली बोलने वाले रंजन कुमार यादव के नाम पर सैरात बंदोबस्त किया गया। बारकोप सप्ताहिक हाट 51400 का अंतिम बोली के साथ संजीव रजक के नाम सैरात बंदोबस्त किया गया। रूपुचक सप्ताहिक हाट का बंदोबस्त 51 हजार एक रुपया में बिलास गुड्डू के नाम किया गया। पथरगामा द्वारिचक दैनिक फल एवं सब्जी बाजार को 52 हजार 251 रुपैया में अनीश कुमार पंडित के नाम पर बंदोबस्त कियागया।मौके पर नाजिर जयप्रकाश नारायण साह के द्वारा सभी पट्टा धारी को राशि प्राप्त कर नाजिर रसीद दिया गया।

-:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें