Pakur News: भव्य तरीके से महिला दिवस मनाया जाने की तैयारी


ग्राम समाचार, पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर इकाई की छात्रा बैठक नगर छात्रा प्रमुख मधुमिता घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ  बैठक में मुख्य रूप से महिला दिवस के आयोजन को लेकर चर्चाएं हुई जिसमें मुख्य रुप से नगर मंत्री बम भोला उपाध्याय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिशा बजाज जी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और महिला दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा  6 मार्च को  मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन , पाकुड़ जैसे क्षेत्र में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 7 मार्च को महिला संदेश यात्रा ,एवं झारखंड सहित पूरे संथाल परगना में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सुरक्षित महिला , खुशहाल संथाल विषय पर 8 मार्च को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाएगी। बैठक में मुख्य रूप से नगर छात्रा सह प्रमुख सुप्रिया कुमारी, नगर कार्यकारिणी शांति किस्कू , मोनिका मुर्मू , बहामुनी हेंब्रम , ट्विंकल सिंह , दीपशिखा सिंह, खुशबू , बीटि मुर्मू तथा अन्य कई छात्राएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें