Mahagama News: निवर्तमान अंचलाधिकारी को विदाई दी गई


ग्राम समाचार, महागामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  महागामा प्रखंड परिसर में अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो की विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महागामा बीडीओ प्रवीण चौधरी, बोआरीजोर बीडीओ धीरज प्रकाश प्रखण्ड एवं अंचलकर्मी व सहित अन्य गणमान्य ने भाग लिया। इस दौरान सभी उपस्थित ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, एवं बुके अंगवस्त्र, सूटकेस सहित अन्य चोजो को देकर विदाई की गयी। मौके पर महागामा बीडीओ प्रवीण चौधरी, बोआरीजोर बीडीओ धीरज प्रकाश सहित अन्य प्रखंड प्रशासन की और से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने अपने कार्यकाल का अनुभव को शेयर किया। साथ ही कहा में अंचलाधिकारी के पद पर 3 साल 8 माह तक मैने सेवा दी। मगर इतना समय कैसे बिताया मुझे पता भी नही चला,एवं हर हमेसा यहाँ की जनता ने मुझे सम्मान दिया है।जिसे में जहाँ भी रहूँगा महागामा के वासी का प्यार कभी भूल नही सकूँगा। यहाँ की वासी हर हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।अंचलाधिकारी महागामा से इनका तबादला मेहरमा अंचलाधिकारी के रूप में 14 दिन तक योगदान दिया। इसके बाद झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिला के बरही में योगदान दिया है। मौके पर सलकु हेम्ब्रम,पंकज कुमार, आलोक झा,संजीव कुमार,सहित एवं पत्रकार उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें