*सूचना भवन, गोड्डा*
====================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-189*
*दिनांक :- 06/03/2021*
====================
*■ स्थानीय सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज गोड्डा कोविड केयर सेंटर में उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री वाई एस रमेश, उप विकास आयुक्त महोदया गोड्डा श्रीमती अंजलि यादव, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री ऋतुराज, समेत अन्य पदाधिकारियों के द्वारा कोविड–19 वैक्सीनेशन का दूसरा टीका लिया गया।*
==================
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कोविड केयर सेंटर गोड्डा में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश, उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, सहित अन्य पदाधिकारियों को 28 दिन पूरा होने पर कोविड -19 वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीकाकरण से पूर्व की सभी प्रक्रियाओं का अनुपालन किया। रजिस्ट्रेशन काउंटर में रजिस्ट्रेशन कराया, आइडी का सत्यापन कराया तत्पश्चात कोविड -19 का वैक्सीन लिया। सभी पदाधिकारियों ने 30 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में भी बिताया l
उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा कि टीकाकरण में किसी भी तरह की असुरक्षा की अफवाह पूरी तरह से गलत है। कोरोना का वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होने कहा कि प्रथम टीकाकरण के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई वहीं दूसरे टीकाकरण के बाद भी आधा घंटा ऑब्जरेव्शन रूम में बिताया, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी मार्ग दर्शन के अनुरूप व्यवस्थित ढ़ंग से टीकाकरण कार्य कर रहा है l पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की साथ ही साथ कि उनके साथ जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी टीका लगवाया।पहला एवं दूसरा टीकाकरण के बाद किसी तरह की कोई परेशानी किसी को नहीं हुई है। आप सभी कोविड-19 का वैक्सीन अवश्य लगवाएं इससे हमारा गोड्डा जिला पूरी तरह से कोरोना महामारी से सुरक्षित रहेगा। सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 28 दिन पुरा होने पर आज उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दूसरे चरण का टीका लगाया गया।जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी अस्पतालों में टीकाकरण कार्य चल रहा है। वर्तमान में 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला/पुरूष का टीकाकरण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित एएनएम उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें