ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन (बाँका ) जानकारी के अनुसार आज चांदन प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के अंतर्गत पांच केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं को कोविड-19 की वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुईया में लगभग 170 एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्वास्थ्य उपकेंद्र भैरोगंज में
100 समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में 203 एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र लोहटनीयॉ, स्वास्थ्य उपकेंद्र गोरियारी वगैरह में वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें कुल 650 बुजुर्ग महिलाएं जिसकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच रोग ग्रसित सभी महिलाओं को कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिन्हा बताया कि आज विशेष महिला दिवस को देखते हुए 650 रोग
ग्रसित महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया जो लगातार चलेगी। जिनको भी आज पहला टीका दिया उसे 28 दिन के बाद दोबारा टीका लगना है। जिसमें रोग ग्रसित संबंधित पुर्जा के साथ आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। आज के विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ आशा कार्यकर्ता की योगदान अहम भूमिका देखा गया जहां एक तरफ डॉक्टरों की कमी देखी गई इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा ने बताया कि हमारे संस्थान सीएचसी चांदन
अस्पताल में डॉक्टरों की अभाव के कारण कुछ त्रुटियां आई है जिसे मैं उच्च अधिकारी को हो रही समस्या की अवगत कराते हुए निदान किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार हेल्थ मैनेजर डॉ यशराज, बीएम पंकज झा, केयर इंडिया डॉक्टर उदय कुमार, डॉक्टर भोलानाथ गोराई, डॉक्टर जय किशोर, डॉक्टर अजहर आलम, डाटा ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा, एएनएम विद्या भारती, शिवानी कुमारी, रूबी कुमारी, इंदु कुमारी, पूजा कुमारी, प्रेमबदा कुमारी, चुन्नी कुमारी, निर्मला हांसदा के साथ क्षेत्र के आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें