ग्राम समाचार बौंसी बांका।
बौंसी प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में करंट लगने से दो युवक हुए जख्मी एवं एक महिला की हुई घटन स्थल पर दर्दनाक मौत। जानकारी के अनुसार, अंगारू गांव निवासी संजय झा की 45 वर्षीय पत्नी रीमा कुमारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की है। बताया जा रहा है कि, रीमा कुमारी अपने घर के छत पर कपड़ा पसार रही थी।
कपड़ा पसारने के ही क्रम में बिजली के तार में सट जाने से करंट लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों एवं उनके परिवार के लोगों की मदद से महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने जांच की।
जांच करने के बाद महिला को मृतक घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, रीमा कुमारी आंगनवाड़ी सेविका थी। उनकी मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि इस घटना की सूचना बौंसी थाना को दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर बौंसी प्रखंड के सांपडहर गांव में करंट लगने से दो युवक गंभीर रूप से
जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि, 30 वर्षीय मन्नू तांती, पिता जगदीश तांती, कटाइलेटा गांव निवासी एवं 24 वर्षीय मंटू मंडल पिता शंभू मंडल सांपडहर निवासी करंट लगने से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि, सांपडहर गांव में ही काली मंडप का पीलर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी के क्रम में बिजली के तार में सटने से करंट लग गई। जिससे दोनों युवक
जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से दोनों युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज कुमार ने उनका इलाज किया। इलाज के दौरान बताया गया कि, दोनों युवक ठीक है। इलाज के उपरांत दोनों युवक को घर भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें