Bhagalpur News:भाजपा कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक, बूथ स्तर पर संगठन को बनाएं मजबूत – सम्राट चौधरी



ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक स्थानीय जिला कार्यालय रानी तालाब में रविवार को संपन्न हुई। बैठक का उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री सह भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। मंत्री ने अपने संबोधन कहा कि बिहार में आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव होने हैं। इस चुनाव में जिला परिषद का चुनाव पार्टी के द्वारा घोषित उम्मीदवार के साथ होगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बैठक करके संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्य केवल लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में जीतना नहीं है, बल्कि पंचायत के चुनाव में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायतों को और भी अधिकार दिए जा रहे हैं, जिससे पंचायत पहले से ज्यादा सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गलियों में प्रकाश की व्यवस्था हो और गरीबों को पक्के मकान मुहैया कराए जाएंगे। भागलपुर जिला प्रभारी रामानंद चौधरी ने बैठक में कार्यकर्ताओं के समक्ष संगठनात्मक विषयों को रखा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि पंचायत के चुनाव जीतने के लिए हम सभी को अधिक स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसके लिए पंचायतों में जाकर कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर तक का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को आने वाले चुनाव में प्रत्याशी के रूप में सक्षम कार्यकर्ताओं को खड़ा करना चाहिए। बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधांशु भूषण ने बताया की पंचायत भारत की सभ्यता एवं संस्कृति का केंद्र है। उन्होंने रामायण एवं महाभारत काल में पंच परमेश्वर प्रथा की चर्चा की एवं कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में भारत की गुलामी का एक कारण यह भी रहा अंग्रेजों ने पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि 1964 में भागलपुर में पूरे बिहार में पहली बार जिला परिषद के चुनाव का प्रयोग हुआ। पार्टी को संगठन में समर्पित एवं समय दानी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर चुनाव का टिकट देना चाहिए चाहे वह आर्थिक रूप से कमजोर ही क्यों ना हो। बैठक को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन दिया एवं कहा कि कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ है। हम रहे या ना रहे, लेकिन यह संगठन रहना चाहिए। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, राजीव मुन्ना, रूबी दास ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने किया। उन्होंने कहा की पार्टी के द्वारा 18 मार्च से 24 मार्च तक जिला परिषद के क्षेत्र में बैठक होगी एवं उन्हीं बैठकों में संभावित प्रत्याशियों का नाम तय होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भागलपुर जिले के सभी निकायों में भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार जीत कर आए। यह हम सब का प्रयास होना चाहिए। बैठक के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सत्यनारायण पांडे, स्मृतिशेष साधना झा एवं जयशंकर भगत के आत्मा कि शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ प्रीति शेखर के द्वारा राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने किया। आज की बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र, रोशन सिंह, मुकेश सिंह, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज राजेश टंडन, बद्री प्रसाद मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, वरिष्ठ नेता अभय घोष सोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माला सिंह, कहलगांव मंडल अध्यक्ष नीतू चौबे, विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, नाथनगर मंडल अध्यक्ष रंजीत यादव, सुल्तानगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार, सुल्तानगंज नगर मंडल अध्यक्ष कुमार बन्नी, पिरपैंती दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ई. प्रिंस, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवबालक तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, नितेश सिंह, चन्दन पांडेय, निप्पू पाण्डेय, आदित्य पांडेय, अमरदीप साह, मुकेश हरि, अशोक भगत, गोपाल मंडल, प्रशांत विक्रम, राहुल तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री राजीव तिवारी, शिव चन्द्र झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें