ग्राम समाचार, बांका। जिला पदाधिकारी बांका के आदेशानुसार होलिका दहन को लेकर जिला समादेष्टा सह- जिला आग्नेशामक पदाधिकारी, बांका द्वारा आमजनों को सचेत करते हुए अपील की गई है कि:-
होलिका दहन को देखते हुए दिनांक 28.03.2021 को यथा संभव होलिका दहन भीड़- भाड़ एवं घना बसाव क्षेत्र से दूर किया जाय।
होलिका दहन के स्थान पर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई ज्वलनशील पदार्थ यथा पेट्रोल, डीजल,झुग्गी झोपड़ी आदि न हो।
होलिका दहन में आग की उँची लपटें उठने की संभावना रहती है अतः यह सुनिश्चित कर लें कि उपर से कोई बिजली का तार या पेड़ पौधा न हो।
होलिका दहन के स्थान पर आग बुझानें के सामान यथा बालू से भड़ी बाल्टी, पानी आदि तैयार रखें।
होलिका दहन के आग को जलती हुई अवस्था में छोड़कर न जायें। इस पर सतत् निगरानी रखें।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें