Rewari News : कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली

रेवाडी। कृषि के तीन काले कानून, बढती महंगाई, बढते पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस सिलेंडर के रेट, बढती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में रेवाडी बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव बैलगाडी पर बैठ कर बाजार के बीचों बीच होते हुए विश्वकर्मा चौक पर पंहूचे और यहां पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पूष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का समापन किया। यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी देश के सम्मान तिरंगे झंडे को साथ लेकर चली थी और तिरंगे को चार चांद लगाते हुए न जाने कितने आंदोलन किए थे जब जाकर देश को आजादी मिली थी। वो गोर अंगेज तो चले गए लेकिन अब भाजपा के काले अंग्रेज आ गए हैं। जब देश गुलाम था तब ये आरएसएस के लोग उनकी महारानी को सलामी दिया करते थे। आरएसएस की शाखाओं में कभी भी तिरंगा झंडा नही फहराया जाता, तो फिर आरएसएस-भाजपा को क्या पता कि तिरंगे में क्या ताकत है। इसलिए हमने आज इस गुंगी-भहरी भाजपा सरकार के मुंह और कान खोलने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ रहे हैं, ऐसा ही चलता रहा तो देश कई साल पिछे चला जाएगा और लोगों को मजबूरन बैलगाडी लेकर आना जाना पडेगा। इसलिए आज हम यहां लोगों को बैलगाडी दिखाने आए हैं कि भाजपा सरकार को जल्द से जल्द नही भगाया गया तो इस तरह से दोबारा से बैलगाडी का युग आ जाएगा। 



कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि अब समय है देश के अन्नदाता ने इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। जिसमें बढचढ कर हिस्सा लें क्योंकि ये लडाई अन्नदाताओं की नही है बल्कि आम आदमी की लडाई है। उन्होंने कहा कि कृषि के काले कानून लागू होने से पूंजीपतियों का बोलबाला हो जाएगा, आढती भाग जाएगें, मध्यम वर्ग के जो किसान और व्यापारी हैं उनका माल लेने के लिए इस देश में कोई नही मिलेगा। स्टॉक लीमिट पर प्रतिबंध खत्म करने से ब्लैक मार्केटिंग होगी, जिसके चलते दाल, चावल, चीनी मनमानी दाम पर बडे पूंजीपति लोग आम जनता को देगें। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट फारमिंग से किसान भाई का न्यायालय जाने के रास्ते बंद कर दिए। यादव ने कहा कि इस भाजपा सरकार का किसान, जवान, युवा, महिला, महंगाई, बेरोजगारी की तरफ ध्यान नही है। ये तो बस हम दो, हमारे दो की सरकार है। इनके पंूजीपति दोस्त जो आदेश देते हैं उन्हीं को देश की जनता को थौंप देते हैं। 

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान भाईयों को आंदोलनजीवी और परजीवी बोलकर देश के अन्नदाता का अपमान किया है। ऐस शब्द बोलकर प्रधानमंत्री ने अपने पद की मार्यादा को भी नही समझा। इसके लिए उनको देश के अन्नदाता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दिन इन कृषि के काले कानूनों को भाजपा सरकार को वापिस लेना ही होगा। क्योंकि सच्चाई को कभी हराया नही जा सकता। 

पूर्व मंत्री एम एल रंगा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों मिलकर अपने दो दोस्तों के फायदा के लिए देश को बेचने में लगे हुए हैं। भारतीय रेलवे, एलआईसी, बीएसएनएल, ऐयरपोर्ट, बंदरगाह के अलावा लाल किला तक इन्होंने बेच दिया और अब किसान भाईयों को भी अपने पंूजीपति दोस्तों के हाथ की कठपुतली बनाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कांगे्रस पार्टी कभी नही होने देगी। 
रेवाडी के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युथ कांग्रेस संजय छोकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन काल में पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ पैसे का ईजाफा होते ही भाजपा वाले कितना हंगामा करते थे, लेकिन आज 800 रूपये का गैस सिलेडर हो गया है, पेट्रोल-डीजल 100 रूपये होने वाला है। फिर भी भाजपा बोलती है कि ये अच्छे दिन हैं सही में तो अच्छे दिन भाजपा के आए हैं। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें