रेवाड़ी, 11 फरवरी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि रेवाड़ी डबल फाटक अंडरपास का निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने के बाद लोगों को आने जाने में कोई पेरशानी नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका निर्माण कार्य समय-समय सीमा में हो जाए यदि नहीं होता है तो ठेकेदार पर पेनेल्टी लगाई जाएं।
डीसी यशेन्द्र सिंह वीरवार को रेवाडी डबल फाटक अंडरपास 58-बी का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस अंडरपास में कम से कम चार रेन हार्वेस्टर बनाएं जाए ताकि इसमें पानी न भरें और यह अंडरपास बिल्कुल पूरा ढका हुआ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं, इसके लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़े) कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता समय-समय पर इसकी जांच करें। उन्होंने बनाए जा रहे अंडरपास में लाईट और बारिश के पानी की निकासी के भी समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। यशेन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि रेवाडी शहर के रेलवे लाईन पार के क्षेत्र में बसी कालोनियों में रह रहे लोगो के लिए डबल फाटक से गुजरना बहुत बडी समस्या थी, यहां अक्सर हादसे हो जाते थे। उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के बनने से अब लोगो को शहर में आने जाने में आसानी होगी और हादसो से बचा जा सकेगा। उपमंडल अभियंता आदित्य देशवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्माण कार्य पर साढे 4 करोड रूपए खर्च किए जा रहे है, बाकि अन्य कार्यो का खर्च अलग है। उन्होंने बताया कि इसकी ऊंचाई 4 मीटर रखी गई है तथा इसेे दो लेन बनाया जा रहा है। इस अंडरपास के निर्माण कार्य पर लगभग 21 करोड की राशि खर्च की जा रही है, जिसमें 14 करोड रूपये भारत सरकार तथा 7 करोड रूपये की राशि हरियाणा सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विश्राम गृह के कार्यकारी अभियंता सचिन भाटी, उपमंडल अभियंता आदित्य देशवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें