ग्राम समाचार, पंजवारा, बाराहाट, बांका।
दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट एक की गंभीर स्थिति को देखते हुये भागलपूर रेफर किया गया . पंजवाराथाना क्षेत्र के लोढ़िया गाँव मे बच्चों के विवाद व पुराने मारपीट में दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसमें एक पक्ष के राजा मोहन गांधी गंभीर चोट की वजह से उसे मंगलवार की सुबह पंजवारा अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर दिनेश भगत ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष में हुए
एक जख्मी राजकुमार मांझी का पचवारा अस्पताल में ही इलाज कराया गया। जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी विवाद का कारण बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को बच्चों के खेलने के दौरान विवाद हुई और बड़ों ने दखलंदाजी से बवाल खड़ा कर दिया। और दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। और दोनों पक्षों की तरफ सेलाठी डंडा से जमकर मारपीट की गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। जिसमें प्रथम पक्ष राजा मोहन मांझी के बयान पर गांव के ही बिट्टू मांझी, राजकुमार मांझी, अलावा जमानिया निवासी दीपक मांझी को आरोपी बनाया गया। जबकि दूसरे पक्ष के राजकुमार मांझी ने घटना को लेकर अश्वनी मांझी राजा मोहन मांझी हरि मांझी को अर्पित बनाया गया। पंजवारा प्रभारी थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें