ग्राम समाचार पंजवारा,बाराहाट, बांका।
यातायात पुलिस की टीम ने पंजवारा में पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर लीला बाबा स्थान के समीप औऱ क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास पंजवारा-बाराहाट मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया औऱ चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के
कागजत, पॉल्युशन,इंशोरेंस आदि की जांच की गई।इस दौरान आवश्यक पेपर उपलब्ध नही करने औऱ यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व एसआई बीएल सिंह ने किया।वहीं जांच अभियान के मद्देनजर कई वाहन चालक मार्ग बदलकर भागते नजर आए।
ब्रजेश राठौर ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें