ग्राम समाचार, पाकुड़। स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों के लिए खुशखबरी है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से कर्मियों की नियुक्ति फिर से होने जा रहा है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को इससे संबंधित आदेश जारी किया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी तक उनके पास चिट्ठी नहीं आई है। अखबार के माध्यम से उन्हें इस बात की जानकारी हुई। इस मुद्दे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखवानी सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान से सोनाजोड़ी स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने सिविल सर्जन को सरकार के इस आदेश से अवगत कराते हुए, इस पर पहल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम जी ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की पुनः बहाली के लिए सरकार से मांग की थी। जिस पर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। सिविल सर्जन ने कहा कि मुझे अखबार के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। सरकार से जारी आदेश पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश पत्र जैसे ही विभाग के पास पहुंच जाएगा, अविलंब इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत सफाई कर्मी, गार्ड या अन्य कर्मियों को पुनः बहाल किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान से सहियाओं को लेकर भी चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने जिन सहियाओं से काम नहीं लिया जा रहा है, उनके बारे में जानकारी ली। इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि एक फरवरी को संबंधित पदाधिकारी से ऐसे सहियाओं की सूची मांगी गई थी। तीन दिनों के अंदर सूची उपलब्ध कराने को कहा गया था। लेकिन अभी तक नहीं कराया है। इस पर पुनः उन्हें रिमाइंडर किया गया है। सूची प्राप्त होते ही इस पर कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दी जाएगी।
Pakur News: मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से आउटसोर्सिंग कर्मियों की पुनः बहाली की कवायद शुरू

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें