Pakur News: कुछ देश विरोधी तत्व आंदोलन के नाम पर किसानों को कर रहे हैं गुमराह : आंनद मोदी


ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के दृष्टिकोण से  पाकुर पहुंचे  संथाल परगना किसान मोर्चा प्रभारी आनंद मोदी ने भाजपा ज़िला कार्यालय पाकुड़ में प्रेस वार्ता  में बताया कि देश के किसान जहाँ देश के विकास के लिये मुख्य धारा में रहकर खेतों में काम कर रहे हैं वहीं कुछ देश विरोधी तत्व आंदोलन के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं।किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला पिंकू ने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों का प्रवास तय किया है।12 फ़रवरी तक नई कार्यसमिति तय कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देना है।नई कार्यसमिति के गठन के बाद संगठन प्रदेश भर में किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिलों की उपयोगिता और उनकी आवश्यकता पर चर्चा करेंगी। इस मौक़े पर भाजपा पाकुड़ ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता वेणी प्रसाद गुप्ता, किसान मोर्चा के पाकुड़ ज़िलाध्यक्ष सुबोध मंडल सहित अमृत पांडे, पिंटू यादव, तुहिन कांति शुक्ला, असीम मंडल आदि उपस्थित रहे। इस प्रेस वार्ता में वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि किसान संगठन भाजपा किसान मोर्चा में नये पुराने कार्यकर्ताओं का समायोजन कर एक मज़बूत टीम बनाकर संगठन को मज़बूती प्रदान की जायेगी वहीं ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि किसानों किसान सम्मेलन आयोजित कर खुली चर्चा की जाएगी और किसानों की बातें मज़बूती के साथ उचित जगहों पर रखी जाएगी।

ग्राम समाचार, राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें