Pakur News: लिट्टीपाड़ा पांच सूत्री मांगों को लेकर भाजपा अजजा कार्यकर्ता ने धरना प्रर्दशन कर बीडीओ को ज्ञापन सौपा
ग्राम समाचार, पाकुड़। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत आज 5 सूत्री मांगों को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड परिसर में भाजपा अजजा कार्यकर्ता ने एक दिवसीय धरना दिया गया। अ ज जा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियल किस्कू ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासियों का सबसे ज्यादा शोषण और अत्याचार हो रहा है, सरकार ने अपने एक भी चुनावी वादे पूरे नहीं किए, इससे झारखंड के आदिवासी अपने को ठगा महसूस कर रहा है। ज़िला मंत्री जामु मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह विफल है।5 सूत्री मांग निम्न प्रकार है- पंचायत चुनाव अविलंब करना, धार्मिक स्थल जाहेर थान, मांझी थान का संरक्षण करना, जनजाति समुदाय को वन भूमि पट्टा देना, ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों को सम्मान राशि शीघ्र उपलब्ध किया जाय, पेशा कानून के तहत ग्राम सभा को अधिकार देने की मांग की। भाषण समाप्ति के बाद राज्यपाल महोदया के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। इस अवसर मंडल अध्य्क्ष शिवप्रसाद पहाड़िया, तरुण साहा, रामधन मुर्मू, राम मंडल , लखिन्दर मंडल, भूजल मंडल, सुनील ठाकुर, मधु मरेया, खितिश् साहा,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें