Mahagama News: सरकार रसोईया के बकाया मानदेय का भुगतान करें- बबीता कुमारी आनंद


ग्राम समाचार महागामा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 6 फरवरी को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका  अध्यक्ष संघ कि प्रखंड स्तरीय बैठक महागामा प्रखंड में ऊर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि रसोईया के बकाया मानदेय का भुगतान करने और संयोजिका को रसोईया की तरह मानदेय देने तथा रसोईया संयोजिका को न्यूनतम मजदूरी लागू करने एवं 5 लाख का बीमा करने साथ ही रसोईया संयोजिका को सरकारी मजदूर घोषित कर स्थायीकरण करने और चिकित्सा व्यस्था लागू करने तथा वर्ष में दो ड्रेस देने एवं राशि का भुगतान करने और पूर्व में हटाई गई रसोईया संयोजिका को पुनः कार्य पर रखने सहित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में 23 फरवरी को झारखंड सरकार के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार के आवास के समक्ष प्रदर्शन करने के  साथ संघ का मांग पत्र समर्पित किया जाएगा। महागामा प्रखंड की रसोईया संयोजिका ने प्रदेश कमेटी झारखंड ,के निर्णय के आलोक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 22 फरवरी को जिले की रसोईया संयोजिका के साथ शाम को रांची के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में कई रसोईया ने मानदेय भुगतान नहीं होने पर आपत्ति जताई ।कई रसोईया के खाते में अभी भी ₹2700, की राशि  प्रखंड में नहीं मिली है, जिसकी शिकायत की गई ।

बैठक में भवानी,अंगूरी, अकेलीमां, सावित्री, शोभा, अंजनी, जरीना, निशा, नसीमा ,संगीता, चंपा, संजीता, उषा, बिजली ,तारा, चंमेली, होपनबिटी,राबड़ी ,गीता ,देवी शकीला ,प्रेमलता ,सुलोचना, हीरा, अनीता, लिखो, सज्जिदा, पिंकी, रोजा, सीता, शीला, सहेली, प्रतिमा, शैली, सायली, राजू, हीरावती, सदीका, दूलोड़, खैरुन्निसा, हदीसा  सहित सैकड़ों की संख्या में मध्यान्ह भोजन योजना कर्मी महिला उपस्थित हुई। बबीता कुमारी आनंद ने सभी रसोईया, संयोजिका को अपनी चट्टानी एकता के साथ रांची प्रस्थान करने का आह्वान किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें