Mahagama News: 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करेंगे रसोईया संयोजिका अथ्यक्ष संघ


ग्राम समाचार,महागामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 11 फरवरी 2021को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ कि प्रखंड स्तरीय बैठक महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित उर्जानगर स्टेडियम के प्रांगण में जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रसोईया संयोजिका को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि रसोईया के बकाया मानदेय का भुगतान करने, संयोजिका को रसोईया की तरह मानदेय देने, रसोईया संयोजिका के लिये न्यूनतम मजदूरी लागू करने, 5लाख का बीमा करने, रसोईया संयोजिका को सरकारी मजदूर घोषित कर स्थायीकरण करने, चिकित्सा सुविधा लागू करने ,वर्ष में दो ड्रेस देने ,एप्रोन की राशि का भुगतान करने ,पूर्व में हटाई गई रसोईया संयोजिका को पुनः कार्य पर रखने सहित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में 23 फरवरी को झारखंड सरकार के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार के आवास के समक्ष प्रदर्शन करने के लिये रसोईया संयोजिका मोरहावादी मैदान से प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास पहुँचेगी जहाँ संघ अपनी मांग पत्र समर्पित करेगी। महगामा प्रखंड की रसोईया एवं संयोजिका ने प्रदेश कमेटी के निर्णय के आलोक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 22 फरवरी को जिले की रसोईया संयोजिका के साथ शाम को महगामा से रांची के लिए बस प्रस्थान करेगी। बैठक में कई रसोईया ने आपत्ति जताई कि अभी भी ₹2700, की राशि उनके बैंक खाते में नहीं आयी है।बैठक में काफी संख्या में मध्यान्ह भोजन योजना कर्मी महिला शकीला खातून, सजीला खातून, नूरजहां, सरूना, मेदिनी देवी, जुलेखा, विनीता, जुबेदा, अजीमा, हमीदा, सावित्री देवी, हलीमा, सनोती मुर्मू संजीता, हीरावती, चंपा देवी आशीदा,सेमा मोसमात,उमा देवी सुलेखा देवी, बिजली देवी, चाहा देवी, सरिता देवी, उषा, सुनीता, सीता देवी ,लक्ष्या देवी, होपन विट्टी, रुषमा देवी, अनीता देवी, रीना देवी, हकीना, रीता देवी, राबड़ी देवी, हसीना बीवी, सुलोचना देवी, तारा देवी, फातिमा देवी, नफीसा खातून ,हेमा ,जहीदा, कलावती देवी ,सुरति, अंजली देवी, कंचन देवी, बिटिया मरांडी, हदीशन, जहिनाा, खातून, हेमंती देवी,मंती देवी, संजली मुर्मू,भुमकी देवी, विक्की देवी, राजकुमारी, शबना, बहामय मुर्मू आदि उपस्थित हुई। बबीता कुमारी आनंद ने सभी रसोईया, संयोजिका को अपनी मांग के समर्थन में रांची जाने का आह्वान किया,जिसके लिये बस उर्जानगर स्टेडियम से खुलेगी।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें