ग्राम समाचार, चांदन, बांका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन थाना के समीप देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग थाना गेट के समीप एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में स०अ०नी संजय कुमार के
साथ सुरक्षा बल के द्वारा रविवार दोपहर गस्ती के दौरान बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बाइक चालकों को रोक रोक कर हेलमेट डिक्की लाइसेंस इंश्योरेंस इत्यादि की जांच की गई। जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया एवं बाइक संबंधित
कागजात हेतु जांच किया गया। जांच क्रम में कागजात अवैध पाए गए। बाइक को कब्जे में लिया गया। जिससे चांदन थाना क्षेत्र के बाइक चालकों में हड़कंप है।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें