ग्राम समाचार, चांदन, बांका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर चांदन मुख्यमार्ग स्थिति सर्वोदय मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार मधुपुर बाजार झारखंड निवासी 35 वर्षीय महिला बुल्लू पांडेय तथा पति चन्द्रशेखर पांडेय दोनों अपने ही बाइक से किसी
जरूरी काम के लिए बांका जा रहे थे। इसी दौरान चांदन थाना अंतर्गत सर्वोदय मोड़ के समीप देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित सामने ट्रक आ जाने के कारण बाइक चालक चंद्रशेखर पांडेय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।
जिसमें पत्नी बुल्लू पांडेय जख्मी हो गई। जिसे जख्मी महिला के पति चन्द्रशेखर पांडेय ने राहगीरों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऐके सिन्हा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतू देवघर रेफर कर दिया।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें