ग्राम समाचार,चांदन,बांका।
जानकारी के अनुसार आज 17 फरवरी 2021 को सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर चांदन थाना के समीप कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग स्थित थाना गेट के समीप एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के आदेश पर स०अ०नी संजय कुमार के साथ सुरक्षा बल के द्वारा बुघवार दोपहर गस्ती के दौरान बाइक
चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बाइक चालकों को रोक रोक कर हेलमेट डिक्की लाइसेंस इंश्योरेंस जरूरी दस्तावेज इत्यादि की जांच की गई।साथ में बाइक की जरूरी कागजात भी खंगाला गया। जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर बाइक चालकों से राजस्व जुर्माना भी वसूला गया। जांच क्रम में बाइक की दस्तावेज अवैध पाए गए बाइक को कब्जे में लिया गया। आज के बाइक चेकिंग अभियान को देखते हुए देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग कुछ देर के
लिए बाइक चालकों का सन्नाटा पसरा रहा साथ में हड़कंप मचा।
साथ में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में थाना मोड़ के समीप स०अ०नी सुनील कुमार एवं पुलिस बल के साथ भैरोगंज बाजार में गस्ती करते हुए बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया, और भैरोगंज बाजार की सभी सरस्वती जी की प्रतिमा विसर्जन कराया गया।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें