Bounsi News: गुरुधाम में वसंतोत्सव के दूसरे दिन परम गुरुदेव लाहिरी बाबा की धूमधाम से मनाई गई वार्षिकोत्सव

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

धर्म और अध्यात्म की नगरी गुरुधाम में वसंतोत्सव के दूसरे दिन परम गुरुदेव लाहिरी बाबा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देश के विभिन्न प्रांतों से आए गुरु भाई-बहनों से माहौल सराबोर हो गया है। आयोजन को लेकर गुरुधाम में आश्रम को रंग-बिरंगे फूलों से परम गुरु देव की प्रतिमा को सजाया गया। 

 

गुरुधाम आश्रम में उनकी विशेष पूजा अर्चना  सुबह में 3:00 बजे से ही गणेश के सहस्त्रनाम से की गई। प्रातः 4:00 बजे चारों वेदों का मंगलाचरण के बाद मंगल आरती प्रारंभ की गई। आरती के बाद विभिन्न प्रांतों से आए गुरु भाई बहनों के द्वारा भजन कीर्तन और स्तुति का पाठ किया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ मंदिर में मौजूद रही। धार्मिक आयोजन से पूरा माहौल उत्सवी बन गया था।

भव्य आयोजन में काफी संख्या में गुरु भाई बहन सम्मिलित हुए। दोपहर में परिसर में गुरु उपदेश सुनाया गया। जिसे काफी संख्या में लोगों ने श्रवण किया। शाम में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन हुआ। दिन-रात धार्मिक आयोजनों से योग नगरी गुरुधाम धार्मिक आयोजनों से सराबोर है। गुरुधाम आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय वसंतोत्सव से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। उत्सव समिति के द्वारा आश्रम में आए सभी गुरु भाइयों के रहने एवं 

ठहरने की व्यवस्था की गई है। देवसेना चक्रवर्ती, पंडित देव नारायण शर्मा, पंडित गंगाधर मिश्र, चंद्रशेखर त्रिवेदी, श्याम सिंह, नंदन शर्मा, राजीव नंदन पांडे सहित अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। आज होने वाले दरिद्र नारायण की सेवा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रसाद तैयार किया जा रहा है।

 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें