ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।
सीएम कॉलेज बौंसी में कर्मियों द्वारा पार्ट वन की परीक्षा फॉर्म भरने में अवैध वसूली के मामले में प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह के द्वारा कॉलेज कर्मी सरोज सिंह, विनोद रविदास और सुभाष प्रसाद सिंह से उक्त मामले में स्पष्टीकरण पूछा गया है। गुरुवार को साक्षरता डीपीओ रविंद्र कुमार द्वारा मामले की जांच की गई। बताया गया कि, बड़े ही गोपनीय ढंग से यह जांच की गई है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र छात्राओं से फॉर्म भरने, रजिस्ट्रेशन व अन्य मामलों में अवैध रूपये लिए जाने के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, संबंधित
कर्मियों पर इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि अवैध वसूली को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा हंगामा भी किया गया था। परंतु कॉलेज कर्मियों पर हंगामे का कोई असर नहीं पड़ा था। यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित शुल्क से काफी ज्यादा रुपए वसूले जा रहे थे। जिसकी रसीद भी बेहतर तरीके से नहीं दी जा रही थी। कॉलेज प्रशासन द्वारा पीले रंग की रसीद दी जा रही है। जिसमें ₹1400 की बात दर्शाई गई है। परंतु किस-किस मद में यह राशि ली गई है। इसका जिक्र नहीं किया गया है। मामले में पूछे जाने पर विभाग के डीपीओ रविंद्र कुमार ने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया। लेकिन बताया गया कि, मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें