Bounsi News: बांका एस पी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड के हँसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग इंडियन गैस एजेंसी के समीप एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर बौंसी थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में बांका पुलिस के अ०नी० एल०बी०यादव के 

साथ सुरक्षा बल के द्वारा सोमवार दोपहर गस्ती के दौरान वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों को रोक रोक कर हेलमेट, डिक्की, लाइसेंस, इंश्योरेंस इत्यादि की जांच की गई। जांच के क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया एवं वाहन 

संबंधित कागजात हेतु जांच किया गया। बताया गया कि, जुर्माने के तौर पर कुल ₹8000 की राशि वसूल की गयी। जिससे बौंसी थाना क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गई। 

 कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें