ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। |
बौंसी सबलपुर मुख्य मार्ग पर मकरना टीकर के समीप सड़क दुर्घटना में चाचा एवं भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, पंडा टोला निवासी 40 वर्षीय बद्री मंडल और उसका 26 वर्षीय दिव्यांग भतीजा सिट्टू मंडल मदारी गांव में मजदूरी कर
साइकिल से लौट रहा था। उसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई है। हालांकि मोटरसाइकिल चालक पोरांय गांव
निवासी ने भी समुचित इलाज का भरोसा दिलाया है। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पंकज कुमार के द्वारा दोनों का इलाज किया गया। बताया गया कि, दोनों की हालत ठीक है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें